Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर सृष्टि अरोड़ा को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सृष्टि अरोड़ा को बधाई दी।

इस बात का उल्लेख करते हुए कि यह पदक उनके पहले एशियाई पैरा खेलों में एक शानदार शुरुआत है, श्री मोदी ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी देश को गौरवान्वित करती रहेंगी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“अपने पहले एशियाई पैरा खेलों में हिस्सा लेते हुए, सृष्टि अरोड़ा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। यह पदक एक शानदार शुरुआत है और मुझे पूरा विश्वास है कि सृष्टि भविष्य में भी देश को गौरवान्वित करती रहेंगी। बधाई और शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi” 

*****

पीके/केसी/आरटी/आर / डीए