प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रवीण शर्मा को एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की शॉट पुट एफ11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर आज बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके साहस, तैयारी और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने प्रवीण शर्मा को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“पुरुषों की शॉट पुट एफ11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर प्रवीण शर्मा को बधाई। यह उपलब्धि उनके साहस, तैयारी और समर्पण का प्रतीक है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”
Congratulations to Praveen Sharma for winning the Bronze in the Men’s Shot Put F11 event. This achievement is a reflection of his courage, preparation and dedication. My best wishes for the endeavours ahead: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2026
****
पीके/केसी/आरटी/एनएस