Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने हिमांशु नांदल को एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी ने आज हिमांशु नांदल को 2026 के एशियाई पैरा खेलों में पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस 11 स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

श्री मोदी ने हिमांशु नांदल की बेहतरीन तैराकी की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, जीवट और अनुशासन को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने हिमांशु नांदल की आगे की खेल यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

”प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

हिमांशु नांदल की बेहतरीन तैराकी!

उन्होंने 2026 के एशियाई पैरा खेलों में पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस 11 स्पर्धा का कांस्य पदक जीता है। उनका यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, जीवट और अनुशासन को प्रतिबिंबित करता है। उन्हें बधाई।

उन्हें आगे की उनकी खेल यात्रा के लिए शुभकामनाएं: PM@narendramodi”

****

पीके/केसी/आरटी/एसके/ डीए