प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा गेम्स में पुरुषों की हाई जंप टी47 स्पर्धा में नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले निषाद कुमार को उनके असाधारण खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
श्री मोदी ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता की प्राप्ति को वास्तव में उल्लेखनीय बताया, क्योंकि उन्होंने दो स्वर्ण पदक और पूरे देश की प्रशंसा प्राप्त की है। उन्होंने आगामी प्रयासों के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट पर साझा किया:
“निशाद का असाधारण खेल प्रदर्शन!
प्रतिभावान निषाद कुमार को पुरुषों की टी47 हाई जंप स्पर्धा में नया गेम रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। लॉन्ग जंप में पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुके निषाद कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का दिल जीत लिया है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता की चाह वाकई सराहनीय है। उन्हें बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: PM @narendramodi”
Exceptional sporting performances by Nishad!
Congratulations to the talented Nishad Kumar for winning a Gold in the Men’s High Jump T47 with a new Games Record. Having already won Gold in the Long Jump, he finishes with two Gold Medals and the admiration of the entire nation. His versatility and pursuit of excellence are truly remarkable. Congratulations to him and all the best for the upcoming endeavours: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एसके
Exceptional sporting performances by Nishad! Congratulations to the talented Nishad Kumar for winning a Gold in the Men's High Jump T47 with a new Games Record. Having already won Gold in the Long Jump, he finishes with two Gold Medals and the admiration of the entire nation. His versatility and pursuit of excellence are truly remarkable. Congratulations to him and all the best for the upcoming endeavours: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2026