Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर प्रणव देसाई को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर टी64 स्पर्धा में शानदार स्प्रिंट के साथ कांस्य पदक हासिल करने पर प्रणव देसाई को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि यह एक कड़ी मेहनत से अर्जित कांस्य पदक है तथा उनकी गति, समर्पण और दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय  ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में साझा किया:

“प्रणव देसाई के लिए एक बेहतरीन स्प्रिंट और कड़ी मेहनत से हासिल किया गया कांस्य पदक। एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर टी64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उनकी गति, समर्पण और दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय हैं: PM @narendramodi”

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/एसके