Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने  शीतल देवी को आज उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। शीतल देवी ने एशियन पैरा खेल 2026 में महिलाओं की व्यक्तिगत पैरा कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में अपना खिताब सफलतापूर्वक बरकरार रखा और लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता।

श्री मोदी ने कहा कि उनका सटीक निशाना, निरंतरता और खेल में उत्कृष्टता के प्रति उनका समर्पण वास्तव में प्रशंसा के लायक है। उन्होंने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“एशियन पैरा खेल 2026 में महिलाओं की व्यक्तिगत पैरा कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में शीतल देवी का शानदार प्रदर्शन! उन्होंने सफलतापूर्वक अपना खिताब बरकरार रखा और लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। उनका सटीक निशाना, निरंतरता और खेल में उत्कृष्टता के प्रति उनका समर्पण वास्तव में प्रशंसा के लायक है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”

***

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस