Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी और टोमन कुमार को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में तीरंदाज़ी में पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में आज स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी और टोमन कुमार को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि उनकी यह शानदार जीत कौशल, संयम और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि देश उनकी इस सफलता से बहुत प्रसन्न है।

सोशल मीडिया ‘एक्स‘ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“एशियाई पैरा खेल 2026 में पैरा तीरंदाज़ी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी और टोमन कुमार को बधाई! उनकी यह शानदार जीत कौशल, संयम और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन है। भारत उनकी इस सफलता से बहुत प्रसन्न है: प्रधानमंत्री @narendramodi”

***

 

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/डीए