Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने और नया विश्व रिकॉर्ड बनाने पर संदीप कुमार को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संदीप कुमार को उनके शानदार डेब्यू प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह उपलब्धि इसलिए और भी खास हो गई क्योंकि यह एशियाई पैरा खेलों में भारत का 100वां पदक था।

श्री मोदी ने कहा कि उनका प्रदर्शन देश के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे आगे भी भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स‘ पर एक पोस्ट में लिखा:

“भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए एक स्वर्णिम पल! पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर संदीप कुमार को बधाई। एक शानदार डेब्यू प्रदर्शन, जो एशियाई पैरा खेलों में भारत का 100वां पदक बनने के कारण और भी खास हो गया है। वे आगे भी देश को गौरवान्वित करते रहें: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी “

****

पीके / केसी/ आरटी / एमपी  /डीए