प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ37/एफ38 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने और नया विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले हनी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे आगे भी नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स‘ पर एक पोस्ट में लिखा:
“स्वर्ण पदक और एक नया विश्व रिकॉर्ड! एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ37/एफ38 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के लिए हनी को बधाई। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण है। वे आगे भी नई ऊंचाइयों को छूते रहें: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी“
Gold and a new World Record! Congratulations to Haney on his outstanding performance in the Men’s Javelin Throw F37/F38 event at the Asian Para Games. It is a remarkable achievement and a proud moment for Indian para athletics. May he continue to reach new heights: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 23, 2026
***
पीके / केसी/ आरटी / एमपी