Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में महिलाओं की लंबी कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि उनकी लगन और कड़ी मेहनत से भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए एक और गर्व का पल आया है, उन्होंने उम्मीद जताई कि वे शानदार प्रदर्शन करती रहेंगी तथा और भी सफलता हासिल करेंगी, साथ ही उन्होंने भविष्य की स्पर्धाओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

“एशियाई पैरा खेल में महिलाओं की लंबी कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को बधाई! उनकी लगन और कड़ी मेहनत से भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए एक और गर्व का पल आया है। वे ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करती रहें तथा और भी ज़्यादा सफलता हासिल करें। भविष्य की स्पर्धाओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं: PM @narendramodi”

*******

पीके/केसी/आरटी/जेके