Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर नवदीप को बधाई दी


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला फेंक एफ40/एफ41 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नवदीप को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि एशियाई पैरा खेलों के पिछले संस्करण में चौथे स्थान पर रहने के बाद, इस बार बेहतर प्रदर्शन करना इस उपलब्धि को खास बनाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे और भारत का मान बढ़ाते रहेंगे।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला फेंक एफ40/एफ41 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नवदीप को बधाई! पिछले संस्करण में चौथे स्थान पर रहने के बाद, इस बार बेहतर प्रदर्शन करना इस उपलब्धि को खास बनाता है। वे भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करते रहें और भारत का मान बढ़ाते रहें: पीएम @narendramodi”

****

पीके/केसी/आरटी/आर