Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

“असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत से गहरा दुःख हुआ। इस दुःख की घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ। घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।

हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम @narendramo

****

पीके / केसी / आरटी / जेके   / डीए