Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पंजाब के तरनतारन में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के तरनतारन में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

“पंजाब के तरनतारन में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ। इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना: पीएम नरेन्द्र मोदी”

****

पीके/केसी/आरटी/एमपी