Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने पर भारतीय पुरुष अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज के दिन को भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार दिन बताया और युवा क्रिकेटरों के बेहतरीन प्रदर्शन और ‘पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026’ जीतने पर उन पर बहुत गर्व जताया।

यह देखते हुए कि उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी, प्रधानमंत्री ने टीम को उनके आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार दिन!

आज के बेहतरीन प्रदर्शन और ‘पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026’ जीतने पर हमारे युवा क्रिकेटरों पर बहुत गर्व है। उनकी यह सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी।

टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

*****

पीके/केसी/आरटी/एमपी