प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मनीला में आयोजित 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने वर्तमान समय में जारी संकटों और संघर्षों के दौर में शांति के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों को समर्थन देने के उद्देश्य से संवाद, आपसी सम्मान और सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। श्री मोदी ने स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का आह्वान करते हुए कहा कि ईएएस को वैश्विक स्तर पर शांति, स्थिरता और पूर्वानुमेयता सुनिश्चित करने में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया कि संकटों और संघर्षों का संपूर्ण विश्व में खाद्य, ईंधन और उर्वरक की आपूर्ति पर किस प्रकार प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में लगातार निशाना बनाए जा रहे वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का भारत समर्थन करता है।
उन्होंने शांतिप्रिय समाजों के लिए आतंकवाद से उत्पन्न खतरों को भी रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री ने ईएएस मंच के अंतर्गत सहयोग को और मजबूत करने के लिए निम्नलिखित प्रस्ताव रखे:
I) नाविक सुरक्षा पहल: संयुक्त प्रशिक्षण और आपातकालीन प्रतिक्रिया के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना।
II) ईएएस साइबर अपराध सम्मेलन: ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध जैसे सीमा-पार से होनेवाले अपराधों से उत्पन्न नए दौर के खतरों से निपटने के लिए राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय में ईएएस साइबर अपराध सम्मेलन का आयोजन।
III) ईएएस समुद्री विरासत महोत्सव: लोथल में ईएएस समुद्री विरासत महोत्सव का आयोजन।
IV) ईएएस विश्वविद्यालय सम्मेलन: ईएएस देशों के साथ शैक्षणिक सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए नालंदा में ईएएस विश्वविद्यालय सम्मेलन का आयोजन।
प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम फर्डिनेंड आर. मार्कोस को बधाई दी।
प्रधानमंत्री के संबोधन का पूर्ण पाठ यहां देखा जा सकता है: लिंक।
***
पीके/केसी/आरटी/केके/एसके
My message at the East Asia Summit…the world needs PEACE, PROSPERITY and PREDICTABILITY. Also reiterated India’s commitment to working closely with ASEAN nations as well as a commitment to an Indo-Pacific that is free, open, inclusive and rules based. Announced important initiatives to give fresh momentum to regional cooperation. SEAFARERS’ SAFETY INITIATIVE: Greater coordination among nations to protect those who work at sea, particularly during emergencies and maritime crises. EAS CYBER CRIME CONFERENCE: India will host a conference at the National Forensic Sciences University to develop a stronger collective response to cyber threats, online fraud and transnational crime. EAS MARITIME HERITAGE FESTIVAL: The ancient port city of Lothal will bring together EAS nations to celebrate centuries of seafaring traditions, commerce and cultural exchanges. EAS UNIVERSITY CONCLAVE: Nalanda will serve as a platform for universities, scholars and students to forge new partnerships in education, research and innovation.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2026