Search

न्यूज अपडेट्स

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की मनीला, फिलीपींस यात्रा (16–17 नवंबर, 2026)


दस्तावेज:

1. आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग से संबंधित आसियान-भारत संयुक्त वक्तव्य

2. ऑनलाइन घोटालों एवं संबंधित अपराधों के विरुद्ध सहयोग को मजबूत करने से संबंधित ‘पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन’ के नेताओं का वक्तव्य
3. ‘पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन’ का घोषणा-पत्र: अपने भविष्य की राह पर एक साथ आगे बढ़ना – स्थिरता और नवीनीकरण

घोषणाएं:

1. 23वां भारत-आसियान शिखर सम्मेलन

  1. कनेक्टिविटी, वैज्ञानिक अनुसंधान, आपदा प्रबंधन, तटरक्षक सहयोग, समुद्री क्षेत्र संबंधी जागरूकता तथा नाविकों की सुरक्षा को बढ़ाने से संबंधित आसियान-भारत दीर्घकालिक समुद्री सहयोग योजना;
  2. क्षेत्र में क्षमता विकास हेतु संयुक्त साइबर फॉरेंसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम;
  3. आसियान-भारत परमाणु ऊर्जा तकनीकी आदान-प्रदान;
  4. आसियान-भारत ‘स्पेस हैकाथॉन’;
  5. खनन तथा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में आसियान-भारत सहयोग;
  6. युवा शिखर सम्मेलन, युवा सांसदों के आदान-प्रदान और ‘स्टार्टअप हैकाथॉन’ के जरिए आसियान-भारत युवा संपर्क;
  7. नालंदा विश्वविद्यालय में आसियान देशों के लिए छात्रवृत्तियां बढ़ाना;
  8. ‘वेव्स 2027’ में आसियान-भारत रचनात्मक साझेदारी मंडप; और
  9. आसियान देशों के पर्यटकों के लिए मुफ्त ई-वीजा।

2. 21वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन

  1. संयुक्त प्रशिक्षण तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया के क्षेत्र में सहयोग हेतु नाविकों की सुरक्षा संबंधी पहल।
  2. नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी में ‘ईएएस साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों जैसे सीमा-पार अपराधों से जुड़े नए दौर के खतरों से निपटना है।
  3. लोथल में ‘ईएएस समुद्री विरासत महोत्सव’।
  4. ईएएस देशों के साथ शैक्षणिक सहयोग को और बढ़ाने हेतु नालंदा में ‘ईएएस यूनिवर्सिटी कॉन्क्लेव’।

 

****

पीके/केसी/आरटी/आर /डीके