नमस्कार। FICCI के प्रेसिडेंट भाई अनंत गोयनका जी, FICCI के मेंबर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, इनोवेटर्स, देवियों और सज्जनों।
इससे पहले मुझे कई बार FICCI से जुड़े कार्यकर्मों में आने का और उसका हिस्सा बनने का अवसर मिला है। लेकिन आज का अवसर जरा विशेष है। FICCI अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। एक संस्था का 100 वर्षों तक लगातार सजग और सक्रिय रहना बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहना, ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इस अवसर पर इस संस्था का हिस्सा रहे अतीत और वर्तमान के सभी साथियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, और आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
साथियों,
बीते 100 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था ने कई दौर देखे हैं। हमने लाइसेंस कोटा राज भी देखा, nationalisation का असफल प्रयोग भी देखा और फिर 21वीं सदी में एक ऐसा भी समय आया, जब भारत की इकॉनमी को ‘फ्रेजाइल फाइव‘ (Fragile Five) में गिना जाने लगा।
लेकिन बीते 12 वर्षों में देशवासियों ने, आप सबने, बहुत परिश्रम किया। हमारे युवाओं ने, हमारे किसानों ने, हमारे श्रमिक भाई-बहनों ने, उद्योग जगत के आप सभी साथियों ने, इस स्थिति को बदला है। आज भारत में प्रगति की गति सबसे तेज़ है, और साथ-साथ गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी अभूतपूर्व है।
साथियों,
वर्ल्ड बैंक की जो ताज़ा रिपोर्ट आई है, वो हम सभी को गर्व से भरने वाली है। यह रिपोर्ट कहती है, कि सिर्फ 12-13 वर्षों में ही 50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को पराजित किया है।
साथियों,
70 के दशक में जब देश में ‘गरीबी हटाओ‘ का नारा दिया गया था, तो उस समय देश की आबादी करीब 50 करोड़ ही थी। गरीबी तब भी हट सकती थी। लेकिन फिक्की भी साक्षी है, कि तब नीतियों में कमी रही और दुर्भाग्य से नीयत में भी कमी रही। मैं इसके विस्तार में नहीं जाऊँगा।
लेकिन साथियों,
फिक्की इस बात का भी साक्षी है, कि जब सही नीतियों के साथ काम हुआ, सही नीयत के साथ सरकार आगे बढ़ी, तो सिर्फ 12-13 वर्षों में ही 50 करोड़ गरीब, गरीबी से बाहर निकल आए। और यह दिखाता है कि भारत आज जिस स्तर पर चल रहा है, जिस रास्ते पर चल रहा है, वो सही है, सटीक है, और उसमें देश की सफलता की गारंटी है।
साथियों,
आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से विकसित होती मेजर इकोनॉमी है। बड़ी-बड़ी संस्थाओं का अनुमान है कि भारत करीब 7% की ग्रोथ रेट से आगे बढ़ता रहेगा। अभी अक्टूबर में एक और आंकड़े ने सबका ध्यान खींचा है। अक्टूबर महीने में भारत का गुड्स एक्सपोर्ट करीब 50 बिलियन डॉलर तक पहुँचा है। और यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा मंथली गुड्स एक्सपोर्ट है। ये मैं आपके गीत गा रहा हूँ! आप सोए पड़े हो! भारत की ऐसी ही परफॉर्मेंस है, जिसके चलते मूडीज़ रेटिंग्स, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स, फिच रेटिंग्स, वर्ल्ड बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक — हर प्रकार की एजेंसीज़ हमारी ग्रोथ को अपवर्ड रिवाइज़ कर रही हैं।
साथियों,
हमारे शास्त्रों ने हजारों वर्ष पहले हमें एक बहुत महत्वपूर्ण संदेश दिया है- उद्धरेत् आत्मना आत्मानम् न आत्मानम् अवसादयेत्। अर्थात, हमें स्वयं अपना उत्थान करना है, अपनी क्षमताओं को पहचानना है, अपनी कमियों से सीखना है, और लगातार बेहतर बनने का प्रयास करना है। The next leap begins with honest self-reflection. आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि हम समय-समय पर आत्मचिंतन करें। और ये बात सिर्फ किसी व्यक्ति पर ही नहीं, Industry और देश पर भी लागू होती है। FICCI ने अपने 100 वर्षों में, देश की Industry को बहुत कुछ Achieve करते हुए देखा है। अब समय ये तय करने का है कि, Indian Industry अगले 20 वर्षों में क्या Achieve कर सकती है। विकसित भारत की यात्रा में, आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में आप अपना योगदान और कैसे बढ़ा सकते हैं? हो सकता है कि जिन Businesses में आप पहले से काम कर रहे हैं, जो Sectors पहले से Established हैं, उनमें काम करना बहुत आसान हो, वहां Short Term Benefits भी मिलते हों। लेकिन Industry को उन Demands के लिए भी तैयार होना होगा, जो National और Global स्तर पर भविष्य में सामने आएंगी। और हमें उन Capabilities पर काम करना होगा, जो संसाधनों के वेपनाइजेशन के इस दौर में, देश के भविष्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सबकी बन जाती है। और इसलिए मेरा एक आग्रह तो आपसे यही है, अगले 20 वर्षों के अपने हर Long Term Investment Decision में, India First को अपना आधार बनाइए। इससे देश आत्मनिर्भर होगा, और आपके Business की Growth के लिए भी नए अवसर खुलेंगे।
साथियों,
अभी जो आपका एक डॉक्यूमेंट्री दिखाया, अब उसमें से हमें सर ऊँचा करना है कि माथा नीचा करना है, वो आप लोग तय करो। अभी आप ताली नहीं बजाओगे मुझे पता है। आप सोचिए, 100 साल हो गए, लेकिन 1930 में गांधी आपके यहाँ आकर के यही कह के गए थे, और आज इतने साल के बाद भी मुझे वही कहना पड़ रहा है — यह आपकी सफलता है कि विफलता है? मेरी मत मानो, गांधी की तो मानते भाई! वो भी स्वदेशी कह कर के गए, वो भी आत्मनिर्भर भारत की कह कर के गए, और आप 100 साल के हो गए, बात वहीं की वहीं रह गई दोस्तों! और इसलिए मैं कहता हूँ, इस आपके जो डॉक्यूमेंट्री बनाई है, अब मेरे इन दो वाक्यों को जोड़ कर के इसे हर एक के घर पहुँचाइए आप।
साथियों,
मैं आपको Pharma Industry का उदाहरण देता हूं। यहां बैठे हैं सारे लोग। भारत को दुनिया में Pharmacy of the World कहते हैं। लेकिन इसके बावजूद, भारत हर साल APIs, Bulk Drugs और Drug Intermediates, इसका Billions of Dollars का Import करता है। ऐसी सैकड़ों Categories हैं, जिनमें हम आज भी Imports पर निर्भर हैं। हमारी Pharma Industry को समझना होगा कि ऐसे कौन से Ingredients हैं, जिन्हें हम भारत में बना सकते हैं। किन क्षेत्रों में नई Technology और बड़े Production Plants हैं, उसमें हम Invest करके, हम दूसरे देशों के सामने Competitive बन सकते हैं? Finished Medicines में हमारी एक Strength है। अब हमें Ingredients में भी अपनी क्षमता बनानी होगी।
साथियों,
Iron और Steel में भी ऐसी ही चुनौतियां हैं। भारत कई हजार करोड़ रुपये का Iron Ore, Export करता है। लेकिन हम Finished Steel, इसका Import भी करते हैं। हमारी Industry को यह सोचना होगा कि हम कौन से Grades Import कर रहे हैं, ताकि हम उन्हें Manufacture करने की Technology Develop कर सकें। ऐसी ही संभावना Aluminium में भी है। भारत के पास हजारों टन Bauxite के बड़े भंडार हैं। इसके बावजूद हम Specialised Aluminium Alloys और दूसरे Products Import करते हैं। हमें इन Products के Manufacturing की क्षमता भी देश में Develop करनी होगी। Minerals की Value Chain में भी हमें Expertise बनानी होगी, ताकि भारत में ज्यादा Value Addition हो सके। आप मुझे बताइए भाई, ऐसा कैसा देश और कैसे मेरे उद्योग जगत के साथी, गेहूँ तो एक्सपोर्ट करे और ब्रेड इम्पोर्ट करे! पूछिए अपने आप को।
साथियों,
मैं आपको एक और आंकड़ा देता हूं। भारत इतना बड़ा देश है, लेकिन Global Agriculture Exports में हमारा Share सिर्फ दो-ढाई प्रतिशत का है। हमारा जो कॉर्पोरेट वर्ल्ड है, वो एग्रीकल्चर में इन्वेस्टमेंट करने से डरता है, भागता है।
साथियों,
हमें मिलकर के इस स्थिति को बदलना होगा। इसे Value Addition और Food Processing Industry के साथ एक बड़े अवसर के रूप में देखना चाहिए। 12 वर्षों में Agri-Food Exports में Processed Food का हिस्सा 13 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। जरूरी है कि, आज इंडस्ट्री एक साथ मिलकर, आगे की एक स्ट्रैटजी बनाएं, एक पूरा प्लान बनाएं, कि हम क्या Produce कर रहे हैं और दुनिया की जरूरतें क्या हैं। मैं आपसे आग्रह करूंगा, हमारी इंडस्ट्रीज, भारत के एग्रीकल्चर सेक्टर में अपना निवेश बढ़ाए। Specific Overseas Markets को ध्यान में रखकर, Dependable Procurement की व्यवस्था बनाइए, और ऐसे Products Develop करिए, जिनकी वहां Demand है। ताकि भारत के Products दुनिया में हमारी पहचान बन सकें।
साथियों,
इन सभी संभावनाओं की तरह Daily Engineering Products में भी भारत के लिए बहुत बड़े अवसर हैं। विश्व के Hand Tools और Power Tools के Exports में भारत की साझेदारी अभी काफी कम है। हम Global Market में अपनी Presence बढ़ाने के लिए इस Sector पर काम कर सकते हैं। हमारी बड़ी कंपनियां, छोटी कंपनियों को भी Quality और Scale पर, ऐसी Manufacturing Capacity Develop करने में मदद कर सकती हैं। ऐसी ही Machinery Manufacturing, वो भी एक क्षेत्र है, जो हमारा इंतजार कर रहा है, बहुत कुछ किया जा सकता है। हम मिलकर ऐसी Machines बना सकते हैं, जिनकी Developing Nations और विशेषकर Global South को जरूरत है। हमारी Industry Packaging Equipment, Irrigation Systems और Factory-related Machines के Markets को Explore कर सकती है। और यह देख सकती है कि इन क्षेत्रों में हम क्या-क्या कर सकते हैं।
साथियों,
कोई भी देश, अपने किसानों, अपने लघु उद्यमियों, अपनी इंडस्ट्रीज, अपने वेल्थ क्रिएटर्स, अपने टैक्स पेयर्स का सम्मान करते हुए ही आगे बढ़ता है। सुबह-शाम उनको गालियां देकर के देश आगे नहीं बढ़ता है। आप में से शायद कुछ लोगों को पता होगा, शायद ये पंकज भाई वगैरह को पता हो तो मुझे मालूम नहीं है। गुजरात में एक बार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का एक बड़ा गेट-टुगेदर हुआ था। तब तो मैं नया-नया मुख्यमंत्री बना था, कुछ ज़्यादा हमें समझ भी नहीं थी, कोई ज्ञान भी नहीं था, अनुभव भी नहीं था। लेकिन उसमें मेरा एक भाषण हुआ था, ये 2001-02 की ही बात होगी शायद, 25 साल पहले की बात है। और इनकम टैक्स के सारे बड़े धुरंधर बैठे थे। मैंने उनको कहा कि आप हर किसी को चोर मानना कब बंद करोगे? यह क्या तरीका है क्या? आप भी तो देश के लिए काम करते हैं। क्या सिर्फ हम ही लोग हैं क्या जो देश का ठेका ले के बैठे हैं? आप भी करते हैं, हर देशवासी करता है। हर एक का सम्मान होना चाहिए। अगर मैं इंडस्ट्री की बात करूं, तो बीते वर्षों में सरकार का बहुत जोर Ease of Doing Business पर रहा है। आप देखिए, 2014 में Basic Corporate Tax Rate 30 परसेंट होता था। हमने इसे कम करके 22 परसेंट तक पहुंचा दिया है। आज भारत में 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई Tax नहीं है। मुझे मालूम है ताली नहीं बजाओगे, अच्छी तरह जानता हूं, क्योंकि आपकी भुख इतनी है, कितना ही खिलाओ पेट भरता नहीं है। मैंने तो 12 लाख इनकम टैक्स माफ कर दिया। क्या आपने अपने यहाँ एम्प्लॉई का तनख्वाह बढ़ाया क्या? क्या आपने अपने एम्प्लॉई की संख्या बढ़ाई क्या? नहीं! मोदी जी आप करो हम देख लेंगे। ये ऐसे ही चलेगा।
लेकिन साथियों,
इनकम टैक्स में इतनी बड़ी रियायत देने का साहस किया। इससे हमारे लोगों की Purchasing Power बहुत बढ़ी है। हमने Returns और Refunds की व्यवस्था को आसान बनाया है, ताकि Taxpayers का पैसा बेवजह System में फंसा न रहे। पहले मालूम होगा आपको, 8-8 महीने से “चिट्ठी आई रे“! आज हफ्ते भर में रिफंड आ जाता है। आता है कि नहीं आता है? तो ताली तो बजाओ यार! क्योंकि मुझे समझ नहीं में आ रहा है कि ये जो हम कर रहे हैं वो आपके काम का है कि हम ऐसे ही कर रहे हैं जी! GST Reforms के कारण देश के बहुत सारे Products पर Tax घटे हैं। इससे भी Demand बढ़ी है, और इसका सीधा लाभ हमारी Industry और Business Houses को हो रहा है।
साथियों,
बीते कुछ वर्षों में दुनिया के कई देशों से भारत ने Trade Agreements किए हैं। आप कभी फिक्की के लोग बैठ कर के सोचा है क्या? जब दुनिया की बड़ी-बड़ी इकोनॉमी के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होता है, मतलब कि आपके लिए दरवाज़े खुल चुके हैं। क्या आपने मौका पकड़ने के लिए कुछ प्लान किया है, कि अभी मुझे इसके लिए भी आना पड़ेगा आपके यहाँ?
मैं सच कहता हूँ साथियों,
इससे बड़ा ऐतिहासिक अवसर नहीं हो सकता है। और आप मेरा इन सारी मेहनत का फायदा आप नहीं उठाओगे तो कौन उठाएगा, यह तो मुझे बताइए भाई! यह आप ही के लिए कर रहा हूँ मैं, और आपके माध्यम से देश के लिए हो रहा है। आप एक बहुत बड़ा माध्यम हैं। आप अपनी ताकत को पहचानो। हमारे पास 140 करोड़ देशवासियों का अपना मार्केट है, और यही कभी-कभी लगता है आपकी मुसीबत है। क्योंकि आपको मालूम है कुछ भी बनाओ यार बिकना ही बिकने वाला है। अरे यार कोई तो ले जाएगा। बड़े शहर वाला नहीं लेगा तो छोटे शहर वाला ले जाएगा, छोटे शहर वाला नहीं लेगा तो बड़े गाँव वाला ले जाएगा, नहीं तो कोई गाँव वाला ले जाएगा। मेरा माल तो बिकने वाला है। अब चलो यार मेरी पीढ़ी ने कर ली, अगली पीढ़ी जो करना होगा, यह नहीं चल सकता। वक़्त बदल चुका है। आपको अपनी क्वालिटी बदलनी पड़ेगी। 140 करोड़ देशवासियों को ‘अश्योर्ड मार्केट‘ मान कर के मत चलिए। और कभी-कभी तो मुझे शर्म आती है, माफ़ करना दोस्तों मैं खुल कर के बातें कर रहा हूँ आज आपके साथ। देखिए दो प्रकार के लोग हैं। मुझे मालूम नहीं एक जमात यहाँ है कि नहीं। एक होते हैं बिल्डर्स, हैं, प्रॉपर्टी डेवलपर्स। वो क्या करते हैं, कोई स्कीम बनाते हैं, मान लो एक बड़ा टावर बना दिया। फिर बन जाता है, क्लाइंट आ जाते हैं, लेकिन एक-आध दो रखते हैं अपने पास। फिर किसी को कहते हैं, ये मैंने मेरे लिए बनाया है, ये मेरे बेटे के लिए है, फिर भी अगर आपको चाहिए तो। तो उसको भी लगता है यार ये तो क्वालिटी अच्छी होगी। हाँ एक तरीका यह है, ये मेरे लिए है, आप खरीदिए। और दूसरी जमात जो ज़्यादा यहाँ होगी, वो कहती है, कोई कस्टमर, अरे लीजिए एक्सपोर्ट क्वालिटी है! आप देश के लोगों को क्या समझते हो भाई? क्या वो अच्छी क्वालिटी का हकदार नहीं है क्या? आज भी उसको कहना पड़ता है आपको कि एक्सपोर्ट क्वालिटी है। उसको भी लगता है हाँ यार उन लोगों के लिए होगी तो अच्छी होगी। इस सोच को बदलना होगा। मेरे देशवासी क्वालिटी के हकदार हैं। गोपाल आप ज़रा ठीक से फिर समझा देना सबको। लेकिन अब आवश्यकता है, कि दूसरे देशों में जो अवसर बन रहे हैं, हम उन अवसरों का भी, भरपूर लाभ लें। आज जब देश Reform Express पर आगे बढ़ रहा है, तो सरकार भी इस दिशा में आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है।
और साथियों,
मैं खुले मन से आज एक बात करना चाहता हूँ। अब मैं फॉर्मेलिटी के लिए नहीं आया हूँ, मैं दिल से मिलने आया हूँ आपसे। और मैं आप लोगों का सम्मान करता हूँ इसलिए आया हूँ। लेकिन आपका पुरानी सरकारों का अनुभव इतना खट्टा है कि उसका खामियाज़ा मुझे भुगतना पड़ रहा है। ये पुराने वाली सरकार नहीं है। ये दोस्त सरकार है। ये दोस्ती निभाना जानती है। और अब आप मेरे सच्चे दोस्त हैं, तो एक काम करना है। करोगे? नहीं करोगे? करोगे? बिना संकोच, बिना झिझक, मुझे खुल कर के लिख कर के भेजिए कि अभी भी क्या सुधार ज़रूरी हैं। और मैं बार-बार आपसे कहूँगा कि खुल कर के सुझाव लिख कर के भेजिए। हो सकता है 100 में दो को हाथ लगाए, वो मेरी कमी होगी। आप कमी मत रखिए। सरकार के दरवाज़े भी और सरकार का दिमाग भी पूरी तरह खुला है। मैं फिर दोहराता हूं, हमारा Domestic Market हमारा Comfort Zone नहीं होना चाहिए। इतने लोग यार माल बिक जाएगा इस साइकोलॉजी से बाहर निकलिए दोस्तों। हमें इससे वो आत्मविश्वास मिलना चाहिए, जिससे हम Global Markets में Compete कर सकें। हमें दिमाग में वो भरना है जी। और इसलिए दुनिया के अलग-अलग Regions के Customers की जरूरतों को समझने में आप Invest कीजिए, टीमें भेजिए, मैपिंग कीजिए किसको क्या ज़रूरत है, कैसे भेजेंगे। उसकी लिए यूज़र फ्रेंडली चीज़ें हम कैसे बनाएंगे, उसके स्वभाव को, उसको जो कलर पसंद है, वो कलर कैसे बनाएंगे। वरना हम तो जानते हैं दुनिया में किस प्रकार से मार्केट कब्ज़ा किया जाता है। अब गारंटी नहीं है कि गणेश जी हमने बनाए हैं कि किसी और ने बनाए हैं, लेकिन हम घर में पूजा कर रहे हैं।
साथियों,
हमारे लिए बहुत आवश्यक है कि विश्व में जो ज़रूरतें हैं, उनके स्टैंडर्ड्स को मैच करने में और उनके लिए डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क खड़े करने में हमें इन्वेस्ट करना चाहिए। हमारे प्रोडक्ट्स ऐसे हों जो ग्लोबल मार्केट में कस्टमर्स का विश्वास जीतें और उन्हें भारत से जोड़ें। इसी आग्रह के साथ, साथियों मैंने बहुत खुल कर के बातें की हैं। जी भर कर के मैंने आपके साथ आज अपने मन को खुला कर के रख दिया था। लेकिन मैं आशा करूँगा कि 100 साल की यात्रा ने आपको बहुत कुछ दिया है। अब आने वाले 100 साल तक इंतज़ार मत कीजिए। 10 साल में देश को क्या दे सकते हो, इसका विचार कीजिए। अगर 1927 में आपका जन्म हुआ और 20 साल में देश आज़ाद हो सकता है, तो 2027 में अगर 100 बताते हो, तो भारत जब 100 करेगा तो 20 साल में विकसित भारत भी बना कर के ही रहेंगे, इस संकल्प के साथ हमें चलना चाहिए।]
और साथियों,
आज़ादी, वो एक नारा नहीं था, आज़ादी एक कमिटमेंट था। विकसित भारत यह नारा नहीं, एक कमिटमेंट है। इस कमिटमेंट को हमें 140 करोड़ देशवासियों को जीना होगा। और अगर हम जिएंगे, तो हम जीतेंगे। इसी भाव के साथ मैं आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूँ। बहुत-बहुत धन्यवाद।
***
MJPS/SS/KP/DK
India's growth story is creating new opportunities. Our industries must be ready to seize them. Speaking at FICCI's centenary convention. @ficci_india https://t.co/tJCw2NnpjW
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2026
FICCI अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। एक संस्था का सौ वर्षों तक लगातार सजग और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी भूमिका निभाते रहना, ये बहुत बड़ी उपलब्धि है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 19, 2026
FICCI ने अपने 100 वर्षों में देश की Industry को बहुत कुछ Achieve करते हुए देखा है। अब समय ये तय करने का है कि Indian Industry अगले 20 वर्षों में क्या Achieve कर सकती है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 19, 2026
FICCI ने अपने 100 वर्षों में देश की Industry को बहुत कुछ Achieve करते हुए देखा है। अब समय ये तय करने का है कि Indian Industry अगले 20 वर्षों में क्या Achieve कर सकती है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 19, 2026
अगले 20 वर्षों के अपने हर long-term investment decision में India First को अपना आधार बनाइए। इससे देश आत्मनिर्भर होगा और आपके business की growth के लिए भी नए अवसर खुलेंगे: PM @narendramodi at @ficci_india centenary convention
— PMO India (@PMOIndia) November 19, 2026
हमारा Domestic Market हमारा Comfort Zone नहीं होना चाहिए। हमें इससे वो आत्मविश्वास मिलना चाहिए जिससे हम Global Markets में Compete कर सकें। इसलिए दुनिया के अलग-अलग Regions के Customers की जरूरतों को समझने में Invest करिए: PM @narendramodi at @ficci_india centenary convention
— PMO India (@PMOIndia) November 19, 2026