Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई को नमन किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष में रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस और अद्भुत शौर्य की गाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर पोस्ट में कहा:

“भारत माता की पराक्रमी संतान रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया। विदेशी हुकूमत के विरुद्ध उनके अदम्य साहस और अद्भुत शौर्य की गाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती रहेगी।

*****

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/पीके