पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि जी, यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी सुकांता मजूमदार जी, राज्य सरकार के मंत्री भाई जगन्नाथ चट्टोपाध्याय जी, IIT खड़गपुर के माननीय टी.वी. नरेंद्रन जी, सुमन चक्रवर्ती जी, कार्यक्रम में उपस्थित स्टूडेंट्स, एल्युमनाई मेंबर्स, अन्य महानुभाव, देवियों और सज्जनों।
सबसे पहले तो मैं आप सबकी क्षमा चाहता हूँ, क्योंकि मुझे आने में देरी हुई, क्योंकि weather के कारण मैं पहुंच नहीं पाया समय पर, फिर बाय रोड भाग आए वहां से लेकिन फिर भी आने में देर हो गई। आपको विलंब से और मेरा इंतजार भी करना पड़ा, इसके लिए मैं आप सबको जो असुविधा हुई, मैं क्षमा चाहता हूँ।
साथियों,
IIT खड़गपुर के इस प्लैटिनम जुबली समारोह में आज मेरे सामने भारत के अतीत, भारत का वर्तमान और भारत का भविष्य, सबकुछ जुड़ा है। एक बहुत ही, बहुत ही टेलेंटेड एस्पेरेशनल पीढ़ी यहां मौजूद है। आज हम सब इस संस्थान के 75 सालों की यात्रा को सेलिब्रेट करने के लिए, इनकी लीगेसी को ऑनर करने के लिए यहां सब इकट्ठे हुए हैं। अपनी स्थापना के 75 सालों में, IIT खड़गपुर ने बहुत सारे माइल-स्टोन्स बनाए हैं। और इन 75 वर्षों में भारत ने बैलगाड़ी से लेकर के बुलेट ट्रेन तक, डाक पत्रों से लेकर के सोशल मीडिया मैसेज तक, बहुत कुछ बदलते हुए देखा है। और इन बदलावों के हर दौर में देश के पहले IIT के तौर पर, IIT खड़गपुर ने अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं यहां सभी स्टूडेंट्स को, फैकल्टी मेंबर्स को, यहां के पूरे स्टाफ को और IIT खड़गपुर के सभी alumni को इस अवसर पर बहुत-बहुत बधाई देता हूँ ।
साथियों,
IIT खड़गपुर की जिंदगी की कुछ यादें तो ऐसी होती हैं, जो जीवनभर साथ रहती हैं। मुझे विश्वास है कि यहां के कई Alumni को दशकों बाद भी छेदीस पर चाय पर चर्चा खूब याद आती होगी। दूसरे संस्थानों में Hostels होते हैं, लेकिन आपके यहां Halls होते हैं। और मैं जानता हूँ कि हर स्टूडेंट को अपने Hall पर कितना गर्व होता है। अभी मुझे यहां आने से पहले दिवाली के चित्र दिए गए और अभी-अभी आप लोगों ने दिवाली मनाई है। और मुझे बताया गया है कि IIT खड़गपुर में दीपावली का उत्साह कुछ अलग ही होता है। यहां की इलुमिनेशन की अपनी ही रौनक होती है, और अलग-अलग हॉल्स के बीच इसको लेकर कंपटीशन और इसको और भी विशेष बना देती है। इस बार कौन-सा हॉल जीता है? अच्छा, देखिए कितने गर्व से बता रहे हैं। चलिए, विजेताओं को मेरी बधाई। विजेता ही ताली नहीं बजाते, तो और कौन बजाएगा आपके लिए।
साथियों,
बंगाल की ये धरती, वो धरती है, जहां आईडियाज को बल मिला है, जहां से नेशनल मूवमेंट बने हैं। और यह संस्थान तो उसी जगह पर बना है, जहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए Detention Camp हुआ करता था। आप कल्पना कीजिए, जो स्वतंत्रता सेनानी यहां डिटेंशन कैंप में रहे होंगे, दिनभर क्या बातें करते होंगे? क्या सोचते होंगे? इस पूरे वायुमंडल में उनकी उस समय की जिंदगी, उस समय की सोच, उस समय की गतिविधि, वो आज भी एक मंत्र की तरह गूंजती होगी, जो आप लोगों के लिए प्रेरणा देती होगी। दशकों पहले, इन्हीं Detention Camp ने उन भारतीयों का अदम्य उत्साह देखा था और साहस देखा था, जो अपना शासन चाहते थे, जो भारत को बुलंदियों पर देखना चाहते थे और आज, इसी भूमि पर नये रंग-रूप से सजी हुई हमारी IIT, इसी स्थान पर ऐसे युवा तैयार हो रहे हैं, जिनका Innovation और जिनके Ideas भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ताकत बन रहे हैं। ये भूमि जहां Self-Rule की आकांक्षा थी, आज Self-Reliance का संकल्प यहां दिखाई दे रहा है। तब Freedom का सपना था, आज Future बनाने का अवसर है। आकांक्षा से आत्मनिर्भरता तक का ये सफर ही विकसित भारत के निर्माण की असली ऊर्जा है।
साथियों,
जब IIT खड़गपुर ने अपनी यात्रा शुरू की, तब भारत की आज़ादी नई-नई थी। देश में पहला General Election भी नहीं हुआ था। उस समय भारत को अपनी इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए Engineers की जरूरत थी। जैसे-जैसे देश की Scientific Capabilities बढ़ीं, यहां के Graduates ने, हमारे Space और Atomic Energy Programmes को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। फिर Information Technology का युग आया, Global Economy के नए अवसर आए, तो यहां से निकले युवाओं ने देश की Software Industry को सशक्त किया। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों का नेतृत्व करने में भूमिका निभाई। यानि हर दौर में, आपके इस संस्थान ने Nation Building में आगे बढ़कर अपना दायित्व निभाया है। और अब आज जब हम विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं, तो IIT खड़गपुर का 75 वर्षों का अनुभव देश के विकास में, देश के इनोवेशन प्रोफाइल में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है। मुझे विश्वास है कि आप आज के Aspirational India के सपनों को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।
साथियों,
हमारा सामर्थ्य क्या है, ये इससे तय होता है कि हम कितनी चुनौतियों को चुनौती देने का साहस करते हैं, मुझे कई बार लोग पूछते हैं, चुनौतियों के संबंध में, मैंने कहा मेरे स्वभाव में ही बना है कि मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता हूं।
साथियों,
हम चुनौती को चुनौती देते है या हम कितनी जल्दी संतुष्ट होकर के बैठ जाते हैं। अक्सर कुछ लोग खुद ही अपनी सोच पर सीमाएं लगा लेते हैं, उसकी लीमिट तय कर देते हैं। और इसी को कहा जाता है- Limiting beliefs और Limiting beliefs है क्या? Limiting beliefs है, अपने सपनों को लिमिट करना, Limiting beliefs है, अपने टैलेंट को लिमिट करना, Limiting beliefs है, अपने देश के सामर्थ्य को लिमिट कर देना और हम खुद ही तय कर लेते हैं कि क्या संभव है और क्या नहीं है। और ज्यादातर लोग, नहीं यार, ये हो नहीं सकता, यहीं से शुरू करते हैं, मरी पड़ी सोच को लेकर के जीने वाले लोग, जिंदगी भी नहीं जी सकते दोस्तों। हम अपनी सोच की सीमा को ही, हमारी जितनी सोच की सीमा है ना, अपने दुनिया की सीमा उसी को मान के बैठ गए हैं।
साथियों,
राष्ट्र भी अपनी क्षमताओं को तभी पहचानते हैं, जब वे अपनी सोच की सीमाओं को तोड़ते हैं। और पिछले कुछ वर्षों में भारत ने यही करके दिखाया है। भारत ने डंके की चोट पर कहा- Break the Limits. Unlock the Possibilities. मैं आपको इसके कुछ उदाहरण भी आज बताता हूं। आप सोचिए, 20 साल पहले तक हमारे देश में गरीबी को एक परमानेंट प्रॉब्लम समझा जाता था। पांच दशक पहले लाल किले से गरीबी हटाने के नारे लगते थे। लेकिन, इसके बाद जब भी पॉलिसी लेवल पर कुछ होना होता था, तो पूरा का पूरा सिस्टम बस फाइल बनाकर बैठ जाता था।
साथियों,
ऐसा इसलिए, क्योंकि सबकी सोच यही थी कि भाई गरीबी दूर नहीं हो सकती और इतनी पॉपुलेशन है, अरे अब तो ऐसे ही चलेगा, यानी कोई हिम्मत भी नहीं दिखाता कि गरीबी दूर करने के लिए सही नीतियों के साथ काम हो।
साथियों,
जब हम सरकार में आए, तब भी स्थितियां तो यही थी और मैंने लाल किले से कहा कि मैं गरीबों के लिए शौचालय बनाऊंगा। तो पार्लियामेंट में लोग मजे लेकर बोलते थे, बताओ, ये कैसा प्रधानमंत्री है, ये लाल किले से टॉयलेट बनाने की बात कर रहा है। ऐसे लोगों की सोच ही नहीं थी कि टॉयलेट एक गरीब के लिए, एक गरीब माता-बहन के लिए कितनी बड़ी जरूरत है। ऐसी ही सोच के कारण पूरा देश ऐसी अनेक सारी फैसिलिटीज से वंचित रहा। 12 साल में हमने यही सोच बदली। हमने गरीबों को सशक्त किया, Power to Empower, इस मूल मंत्र को लेकर के मैं जी रहा हूं, उन्हें empower किया। उनकी Ease of Living के लिए योजनाएं शुरू कीं और इसका नतीजा देश आज देख रहा है। अभी आपने वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट पर खबरे जरूर पढ़ी होंगी या सुनी होगी। वर्ल्ड बैंक ने कहा है, सिर्फ 12-13 साल में भारत में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।
साथियों,
ये कोई छोटा चेंज नहीं है, ये उस सोच का परिणाम है, जो कहती है- Break the Limits.
साथियों,
मैं आपको एक और उदाहरण देता हूं। जब मैंने सेमीकंडक्टर मिशन शुरू किया, तो बहुत सारे सवाल हुए। अरे इस मिशन की अब क्या जरूरत है? ये देश भी बना रहो है, वो देश भी बना रहा है, और 50 साल से सेमीकंडक्टर बन रहा है। अब हम सेमीकंडक्टर बनाकर क्या ही हासिल कर लेंगे? यही सब बोला जाता था। सोचने की सीमा।
साथियों,
आप जानकर हैरान होंगे कि भारत में 50 साल पहले एक कंपनी आई थी, वो हमारे यहां सेमीकंडक्टर बनाने आई थी, लेकिन उसे लाल झंडा दिखाकर वापस भेज दिया गया। मैं जानता हूं, कोई ताली नहीं बजाएगा, ये लाल झंडे का काम रहा था। और इसलिए जब मैंने सेमीकंडक्टर मिशन की बात की, तो फिर कहा गया कि अब तो देर हो गई।
साथियों,
मैं भी ठानकर बैठा था। मैंने कहा- पहले देर हुई तो क्या, भारत अब भी हाथ पर हाथ धरकर ही बैठा रहेगा क्या? हमने शुरुआत की। मैंने खुद अफसरों को लेकर प्लान बनवाना शुरू किया और आज आप देखिए, 4 साल के अंदर देश में ढेर सारी सेमीकंडक्टर फैसिलिटीज शुरू हुईं हैं। भारत आज चिप्स का एक्सपोर्ट करने लगा है। आज आपके पुराने स्टूडेंट्स ऐसी कई फैसिलिटीज को चला रहे हैं, उनकी लीडरशिप, उनका एक्जीक्यूशन, वे लोग कर रहे हैं। और आप पक्का मानिए दोस्तों, आपके लिए तो अवसर ही अवसर है। चिप से लेकर के शिप तक, सबकुछ यहीं होगा, आप जैसे नौजवानों के हाथों से होगा। पर सोचिए, अगर हम यही मानते कि वहां हो गया है, अब हम क्यों सेमीकंडक्टर बनाएं, तब तो कुछ होता ही नहीं।
साथियों,
मैं एक और Strong example दूंगा स्पेस सेक्टर का। हमारे देश में एक लिमिटेड प्लेटफॉर्म इसरो का था, जिसमें एंट्री ही काफी हद तक रेस्ट्रिक्टेड होती थी। वहां कोई भी लॉन्च करना हो, कोई भी मिशन शुरू करना हो, तो सबका अलग सिस्टम था। इसरो के बाहर जो नौजवान थे, उन्हें तो उनको एंट्री ही नहीं, मौके का तो सवाल ही नहीं था। मैंने मंत्रालय को कहा कि इस सेक्टर में हमारे यंग इनोवेटर्स को मौका मिलना ही चाहिए। हमने भारत के स्पेस सेक्टर को भारत के नौजवानों के लिए Open कर दिया और आज आप देखिए, IIT खड़गपुर से निकले एक स्टूडेंट पवन ने स्काईरूट एरोस्पेस बनाकर भारत को पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च करने का गौरव दिया है। आज ऐसे बहुत सारे स्पेस स्टार्टअप्स भारत के स्पेस प्रोग्राम को नई स्पीड से आगे बढ़ा रहे हैं। कभी ये चीजें असंभव लगती थीं, लेकिन आज ये सब Possible है, ये सब रियलिटी है। और मैं गर्व से कह सकता हूं कि आपकी एल्युमनाई ने इस Impossible को Possible करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
साथियों,
आप सभी से देश को बहुत उम्मीदें हैं। आने वाले दो दशक आपके जीवन के मोस्ट प्रोडक्टिव ईयर्स में से एक होंगे। 2047 तक, आप में से बहुत सारे लोग लीडरशिप पोज़ीशन्स में होंगे। ये वर्ष भारत के विकास के भी सबसे निर्णायक वर्ष होंगे। और इसलिए, आपकी हर सफलता देश के लिए अहम होगी। ऐसे में आपको हमेशा खुद से ये सवाल पूछना है कि देश के सामने ऐसी कौन-सी चुनौती है, जिसे हल करने में आप योगदान देना चाहेंगे? मेरा मंत्र याद रखिएगा दोस्तों – Nation First. जब आप इस माइंडसेट से आगे बढ़ेंगे, तो निश्चित ही, ये आपके लिए भी नए अवसर लेकर आएगा, और देश को भी बहुत लाभ होने वाला है।
साथियों,
आपने बीते 75 वर्षों में शानदार काम किया है, अब आपको ये दृढ़ निश्चय लेकर आगे बढ़ना है कि 100 वर्ष के समारोह, जब IIT खड़गपुर 100 ईयर मनाए ना, वो विकसित भारत में ही मनना चाहिए। 25-27 में इसी धरती पर जो लोग स्वतंत्र सेनानी बंद पड़े थे, उन्होंने संकल्प लिया था, आजादी लेके रहेंगे, 20 साल में लेके रहे, आज यहीं से संकल्प लें, 20 साल में विकसित भारत बना करके रहेंगे, हम करके रहेंगे। और इसके लिए जी जान से जुटेंगे, बहुत मेहनत करेंगे। और आज जब बंगाल की धरती पर आया हूं तब, मैं स्वामी विवेकानंद जी के शब्दों के साथ अपनी बात समाप्त करूंगा। उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। एक बार फिर आज के इस विशेष अवसर पर आप सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं।
बहुत-बहुत धन्यवाद।
नमस्कार।
*****
MJPS/SS/SS/RK
There are no limits to what young minds can achieve. Speaking at the Platinum Jubilee celebrations of IIT Kharagpur. @IITKgp https://t.co/VkB3UO2Rkn
— Narendra Modi (@narendramodi) November 21, 2026
आज जब हम विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो IIT खड़गपुर का 75 वर्षों का अनुभव देश के विकास में, देश के innovation profile में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है: PM @narendramodi at Platinum Jubilee celebrations of @IITKgp
— PMO India (@PMOIndia) November 21, 2026
राष्ट्र भी अपनी क्षमताओं को तभी पहचानते हैं जब वे अपनी सोच की सीमाओं को तोड़ते हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने यही करके दिखाया है। भारत ने डंके की चोट पर कहा... Break the Limits. Unlock the Possibilities: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 21, 2026
Nation First... जब आप इस mindset से आगे बढ़ेंगे तो निश्चित ही, ये आपके लिए भी नए अवसर लेकर आएगा और देश को भी बहुत लाभ होगा: PM @narendramodi at @IITKgp Platinum Jubilee celebrations
— PMO India (@PMOIndia) November 21, 2026