Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने निरंतर सुधार और निवेश के माध्यम से विकसित भारत@2047 की दिशा में भारत की यात्रा को रेखांकित करने वाला लेख साझा किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष श्री आर. मुकुंदन का एक लेख साझा किया। इस लेख में बताया गया है कि प्रमुख क्षेत्रों में निरंतर सुधार और निवेश के माध्यम से विकसित भारत@2047 की दिशा में भारत की यात्रा को किस प्रकार आकार दिया जा रहा है।

श्री मुकुंदन ने बुनियादी ढांचे में निवेश, जीएसटी, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, कॉरपोरेट कर सुधारों, उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन योजनाओं और व्यापार समझौतों के माध्यम से तैयार की गई मजबूत नींव को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत की आर्थिक क्षमता को स्थायी समृद्धि में बदलने के लिए सरकार और उद्योग जगत को ‘टीम भारत’ के रूप में मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

“प्रमुख क्षेत्रों में निरंतर सुधार और निवेश के माध्यम से विकसित भारत@2047 की दिशा में भारत की यात्रा को आकार दिया जा रहा है।

@FollowCII के अध्यक्ष श्री आर. मुकुंदन ने बुनियादी ढांचे में निवेश, जीएसटी, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, कॉरपोरेट कर सुधार, पीएलआई योजनाओं और व्यापार समझौतों के माध्यम से तैयार की गई नींव के बारे में लिखा है।

उन्होंने भारत की आर्थिक क्षमता को स्थायी समृद्धि में बदलने के लिए सरकार और उद्योग जगत के ‘टीम भारत’ के रूप में मिलकर काम करने के महत्व को रेखांकित किया है।

https://www.business-standard.com/opinion/columns/the-article-a-cii-president-will-write-in-2047-a-roadmap-for-industry-126112401097_1.html”

***

पीके/केसी/आरटी/बीयू/एसके