Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सिडनी कैफे बंधक घटना के प्रति चिंता व्‍यक्‍त की


प्रधानमंत्री ने इसे अमानवीय कृत्‍य और दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी के एक कैफे में नागरिकों को बंधक बना लिए जाने की घटना की प्रति चिंता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने इस घटना को दुर्भाग्‍यपूर्ण और अमानवीय कृत्‍य बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “सिडनी की घटना चिंतनीय है। इस तरह की घटना अत्‍यंत दुर्भाग्‍यपूर्ण और अमानवीय है। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”