पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समुद्री परिवहन में संस्थागत सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित एमओयू जहां तक भी संभव होगा समुद्री परिवहन, सीमा शुल्क के सरलीकरण तथा अन्य औपचारिकताओं के लिए सुविधा एवं सहायता का मार्ग प्रशस्त करेगा। कचरे के निपटान के लिए बंदरगाहों और मौजूदा प्रतिष्ठानों के उपयोग की सुविधा की भी निगरानी करेगा।
यह एमओयू दोनों देशों की शिपिंग कंपनियों को स्थायी व्यापारिक गतिविधियों के लिए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय व्यवस्था में शामिल होने में सक्षम बनाएगा।