Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेरू के साथ व्यापार समझौता वार्ता को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेरू के साथ वस्तुओं, सेवाओं और निवेश में व्यापार पर व्यापार समझौते के लिए वार्ता को मंजूरी दी है।

पेरू के साथ व्यापार समझौते की संभावनाएं तलाशने के लिए भारत और पेरू के बीच एक संयुक्त अध्ययन समूह (जेएसजी) का गठन 15 जनवरी 2015 को किया गया था। दोनों पक्षों ने 20 अक्टूबर 2016 को संयुक्त अध्ययन समूह की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया और वस्तुओं में व्यापार, सेवाओं में व्यापार एवं निवेश पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए सहमति दी।

पृष्ठभूमिः

पेरू साल 2015-16 के दौरान लैटिन अमेरिकी एवं कैरिबियाई (एलएसी) क्षेत्र में भारत के लिए निर्यात गंतव्यों में तीसरे पायदान पर रहा। पेरू के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2005-06 में 107.32 मीलियन अमेरिकी डॉलर रहा जिसमें 2015-16 के दौरान 1319.45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 2015-16 के दौरान दोनों देशों के बीच 1523.35 मीलियन अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ जबकि निर्यात 703.12 मीलियन डॉलर और आयात 820.22 मीलियन डॉलर का रहा।

पेरू के साथ भारत का दोस्ताना संबंध है। पेरू अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के साथ सहयोग कर रहा है और व्यापार समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापारिक एवं आर्थिक संबंध मजबूत होंगे। यह व्यापार समझौता भारत-पेरू संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और इससे एलएसी देशों के साथ भारत के मौजूदा पारंपरिक भाइचारे का संबंध सुदृढ़ होगा।