पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मैथ्रिपाला सिरिसेना से बातचीत कर उन्हें तथा श्रीलंका की जनता को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया के लिए बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “मैंने श्री मैथ्रिपाला सिरिसेना से बातचीत कर उन्हें बधाई दी है। मैंने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया के लिए श्रीलंका की जनता को भी बधाई दी है। एक घनिष्ठ सहयोगी और पड़ोसी होने के नाते, श्रीलंका में शांति, विकास और समृद्धि के लिए भारत अपने समर्थन तथा निरंतर एकजुटता को दोहराता है।”
I spoke to Shri Maithripala Sirisena & congratulated him. I congratulate the people of Sri Lanka on the peaceful & democratic poll process.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 9, 2015
As a close friend & neighbour, reaffirmed India’s continued solidarity & support for Sri Lanka’s peace, development & prosperity. — Narendra Modi (@narendramodi) January 9, 2015