Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

हरियाणा के स्वर्ण जयंती उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री शामिल हुए

हरियाणा के स्वर्ण जयंती उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री शामिल हुए

हरियाणा के स्वर्ण जयंती उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री शामिल हुए


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज गुरुग्राम में हरियाणा के स्वर्ण जयंती उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ हरियाणा का गठन हुआ था आज उसे याद करने का दिन है।

उन्होंने कहा कि हालांक‍ि हरियाणा एक छोटा राज्य है लेकिन उसने कई क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सोच रहे होंगे कि इस राज्य में सिर्फ किसान हैं, लेकिन राज्य के कारोबारियों ने भी अच्छी खासी exemplary सफलता हासिल की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की महान सेवा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे राज्य में कन्या भ्रूण हत्या नहीं चाहिए। श्री नरेंद्र मोदी ने जोर दिया किया कि हरियाणा ने इसके लिए ऐसे प्रयास शुरू किए हैं ताकि इस तरह की घटनाएं न होने पाएं। हरियाणा के प्रत्येक नागरिक को बच्चियों को बचाने को संकल्प लेना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर हरियाणा के लोगों को पूरे राज्य को खुले में शौच से मुक्त राज्य बनाने के बारे में सोचना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे गांवों से ही बदलाव शुरू हो सकता है और जब यह होगा तब हरियाणा विकास की एक नई ऊंचाई को छुएगा।