Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने किर्गिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर वहां के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा, “मैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किर्गिस्तान के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं देता हूं। किर्गिस्तान मध्य एशिया में भारत का महत्वपूर्ण साझेदार है।

मेरी हाल ही में की गई किर्गिस्तान यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में भारत और किर्गिस्तान संबंधों के विस्तार के लिए बहुत लाभदायक रही।”