Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने विज्ञान के प्रति सर सी वी रमन के योगदान के लिए उनको नमन भी किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस पर हमारे वैज्ञानिक समुदाय के लिए मेरी बधाई और शुभकामनाएं। राष्‍ट्र के निर्माण और विकास में उनकी अहम भूमिका है।

विज्ञान के प्रति सर सी वी रमन के योगदान के लिए हम उनका नमन करते हैं, जो विज्ञान में रुचि रखने वाले पीढि़यों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।