Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने उज्‍बेकिस्‍तान के लोगों को स्‍वतंत्रता दिवस पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उज्‍बेकिस्‍तान के स्वतंत्रता दिवस पर वहां के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा, “मैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्‍बेकिस्‍तान के उत्कृष्ट लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। भारत उज्‍बेकिस्‍तान के साथ अटूट संबंधों को हमेशा संजो कर रखेगा।”