पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आईटीएंडई के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और पुर्तगाल के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के लिए अपनी पूर्वव्यापी मंजूरी दी है। नई दिल्ली में 6 जनवरी 2017 को इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे।
यह एमओयू दोनों देशों के कायदे-कानून के अनुरूप आईटीऐंडई के क्षेत्र में समानता एवं आपसी हितों के आधार पर दीर्घकालिक एवं टिकाऊ सहयोग विकसित करने में मदद करेगा।