Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने अन्‍तर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया


‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अन्‍तर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया।

‘‘प्रधानमंत्री ने कहा, “अन्‍तर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर उनकी अतुल्‍य भावना, दृढ़ता एवं समर्पण की भावना के लिए नारी शक्ति को नमन करता हूं।

जहां तक नारी शक्ति का संबंध है, भारत सरकार ने इनके आर्थिक सशक्तिकरण, आत्‍म-निर्भरता एवं सामाजिक समानता के लिए विभिन्‍न उपाय किए हैं।

मैं स्‍वच्‍छ भारत के लिए कार्य करने वाली महिला सरपंचों को सम्‍बोधित एवं सम्‍मानित करने के लिए प्रतीक्षारत में हूं।’’