Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने नमामि ब्रह्मपुत्र समारोह के लिए शुभकामनाएं दीं


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नमामि ब्रह्मपुत्र समारोह के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह बहुत ही गर्व की बात है कि असम सरकार ने नमामि ब्रह्मपुत्र समारोह की शुरुआत की है। इस समारोह के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’ उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी असम और पूर्वोत्तर की जीवन रेखा है और इस क्षेत्र के लोगों के लिए आजीविका का स्रोत भी है।

भारत के इतिहास और संस्कृति में नदियों की एक केंद्रीय भूमिका है। आइए हम भारत के विकास के लिए नदियों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नमामि ब्रह्मपुत्र के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आप  http://namamibrahmaputra.com इस क्लिक कर सकते हैं।