केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कंपनी (संशोधन) विधेयक, 2016 के आधिकारिक संशोधनों को मंजूरी दी
31 Mar, 2017
संसद के पटल पर रखा जाएगा
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कंपनी (संशोधन) विधेयक, 2016 में आधिकारिक संशोधनों के प्रस्तावों को आगे बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक को संसद में पेश किया जाएगा।