Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और बांग्लादेश के बीच मास मीडिया के क्षेत्र में सहयोग के लिए एमओयू को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और बांग्लादेश के बीच मास मीडिया (संचार माध्यमों) के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी है।

एमओयू की मुख्य विशेषताएं

सहयोग के मुख्य क्षेत्र इस प्रकार हैं-

1. दोनों देश मास मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में काम करने वालों को प्रशिक्षण/अध्ययन दौरे की सुविधा प्रदान करेंगे।

2. मास मीडिया के क्षेत्र के विशेषज्ञों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेंगे।

मास मीडिया और संचार के क्षेत्र में शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करेंगे। इन संस्थानों द्वारा तैयार प्रकाशनों के आदान-प्रदान की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे।

1. मास मीडिया गतिविधियों के नियमों और मास मीडिया से संबंधित सांख्यिकीय आंकड़ों के क्षेत्र में सहयोग एवं अनुभव को साझा करेंगे।

पारस्परिक आधार पर पेशेवर कर्तव्यों को पूरा करने के लिए परिस्थितियों के निर्माण हेतु कार्यालय स्थापित करने के लिए मान्यता प्राप्त मास मीडिया प्रतिनिधियों को सुविधा उपलब्ध कराना।