पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और बांग्लादेश के बीच तटीय और प्रोटोकाल रूट पर दोनों देशों के बीच जहाज के जरिए यात्रियों एवं पर्यटकों की नियमित आवाजाही शुरू करने के लिए यात्री क्रूज सेवाओं पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अपनी मंजूरी दे दी है।
इस एमओयू के प्रभाव में आने से दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को प्रोत्साहन मिलेगा और आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक उन्नति के संबंध में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ेगा। यह भारत और बांग्लादेश के लोगों के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन करेगा।