Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि-

उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति के प्रति उनका उत्साह हमें प्रेरणा प्रदान करता है। उनकी जयंती के अवसर पर मैं भारत के वीर व गौरवशाली पुत्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करता हूं।

सुभाष बाबू का संगठन और नेतृत्व कौशल असाधारण था। वह एक ऐसे अभूतपूर्व व्यक्तित्व वाली शख्सियत थे जिनके लिए देश का कल्याण सर्वोपरि था।