Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं की अद्वि‍तीय उपलब्‍धियों का अभिनंदन किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं की अद्वि‍तीय उपलब्‍धियों का अभिनंदन किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा “राष्‍ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मैं बालिकाओं की अद्वितीय उपलब्‍धियों का अभिनंदन करता हूं। राष्‍ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सर्वोंपरि‍ है। आइए, हम बालिकाओं के प्रति भेदभाव समाप्‍त करने और अपनी बेटियों को आगे बढ़ने का समान अवसर सुनिश्‍चित करने के प्रति संकल्‍प करें।”