Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने भारत और ट्यूनीशिया के बीच न्या य के क्षेत्र में सहयोग पर एमओयू को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और ट्यूनीशिया के बीच न्‍याय के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दी है।

हाल के वर्षों के दौरान भारत और ट्यूनीशिया के बीच सामाजिक, सांस्‍कृतिक एवं वाणिज्यिक संबंध सकारात्‍मक दिशा में विकसित हुए हैं। न्याय के क्षेत्र में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने से दोनों देशों के बीच संबंधों बेहतर बनाया जा सकेगा और इससे न्यायिक सुधार के क्षेत्र में नए आयाम जुड़ेंगे।