Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

पृथ्‍वी दिवस पर प्रधानमंत्री का संदेश


पृथ्‍वी दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के संदेश का मूल पाठ नि‍म्‍नलिखित है:

”पृथ्‍वी दिवस माता धरती के प्रति कृतज्ञता जताने का दिन है और यह दिन हमारे ग्रह को स्‍वच्‍छ और हराभरा रखने के लिए हमारे दृढ़ संकल्‍प को दोहराता है।

हमारा कर्तव्‍य है कि पृथ्‍वी पर हम पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं और पक्षिओं के साथ सद्भाव से रहें। हम इसे हमारी भावी पीढि़यों को सौंप देते हैं।

मुझे उम्‍मीद है कि इस साल के विषय ‘पर्यावरण एवं जलवायु साक्षरता’ से प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने में मदद मिलेगी।”