Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

चंपारण सत्‍याग्रह के 100 साल: प्रधानमंत्री कल स्‍वच्‍छाग्रह प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे


नागरिकों से स्‍वच्‍छाग्रही बनने और स्‍वच्‍छ भारत बनाने का आह्वान

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी चंपारण में महात्‍मा गांधी के सत्‍याग्रह के पहले प्रयोग के 100 साल पूरे होने के अवसर पर राष्‍ट्रीय राजधानी में कल ‘स्‍वच्‍छाग्रह – बापू को करयां‍जलि – एक अभियान, एक प्रदर्शनी’ का उद्घाटन करेंगे। वह इस दौरान भारतीय राष्‍ट्रीय अभिलेखागार द्वारा आयोजित एक ‘ऑनलाइन इंटरएक्टिव क्विज’ का भी शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में इसके बारे में बताते हुए कहा है कि चंपारण सत्‍याग्रह एक ऐतिहासिक जन आंदोलन था जिसका एक जबरदस्‍त प्रभाव पड़ा और उन्‍होंने देशवासियों से स्‍वच्‍छाग्रही बनने और स्‍वच्‍छ भारत बनाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ”कल मैं ऐतिहासिक चंपारण सत्‍याग्रह के 100 साल पूरे होने पर एक विशेष कार्यक्रम ‘स्‍वच्‍छाग्रह – बापू को करयांजलि’ में भाग लूंगा।

वहां चंपारण सत्‍याग्रह को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी होगी और वह सत्‍याग्रह के आवश्‍यक सिद्धांतों को स्‍वच्‍छाग्रह के साथ जोड़ेगी।

उस प्रदर्शनी में स्‍वच्‍छ भारत के लिए एक जन आंदोलन शुरू करने के क्रम में स्‍वच्‍छ भारत मिशन द्वारा अपने दायरे में लिए गए एक मैदान को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

एक सदी पहले भारत के लोगों ने सत्‍याग्रही बनकर उपनिवेशवाद से लोहा लिया था। आइये, आज हम स्‍वच्‍छाग्रही बनकर एक स्‍वच्‍छ भारत का निर्माण करते हैं।

चंपारण सत्‍याग्रह बापू के नेतृत्‍व में एक ऐतिहासिक जन आंदोलन था। उसका प्रभाव असाधारण था।”