Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने यूपी के एटा में हुई दुर्घटना पर दु:ख जताया पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति दु:ख व्‍यक्‍त किया।

प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मेरी संवेदना उन लोगों के साथ है जिन्‍होंने यूपी के एटा में हुई दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। उस दुर्घटना में घायल लोगों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं।’