Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने जापान के प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे को उनके जन्मदिवस की बधाई दी है।

उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि, “मैं अपने मित्र श्री शिंजो आबे को जन्मदिवस की बधाई देता हूं, साथ ही उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी करता हूं। उनके साथ मेरी बातचीत सदैव स्मरणीय रही है।”