Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भारत और कंबोडिया के बीच पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक ने भारत और कंबोडिया के बीच आपसी पर्यटन को बढ़ावा देने के लक्ष्‍य के साथ दोनों देशों के बीच पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने संबंधी सहमति पत्र का आज पूर्ववर्ती अनुमोदन किया।

इस सहमति पत्र पर 16 सितम्‍बर, 2015 को कंबोडिया के उप राष्‍ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान हस्‍ताक्षर किये गये थे।

इस समझौते के मुख्‍य उद्देश्‍य निम्‍नलिखित हैं:-

1 पर्यटन के क्षेत्र में आपसी सहयोग में विस्‍तार।

2 पर्यटन से संबंधित सूचना और आंकड़ों का आदान-प्रदान।

3 होटलों और टूर ऑपरेटरों सहित पर्यटन के हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना।

4 मानव संसाधन विकास में सहयोग के लिए कार्यक्रमों का आदान-प्रदान स्‍थापित करना।

5 पर्यटन और आतिथ्‍य क्षेत्रों में निवेश।

6 दोतरफा पर्यटन को प्रोत्‍साहन देने के लिए हमारे टूर ऑपरेटरों/मीडिया/राय निर्माताओं के दोरों का आदान-प्रदान।

7 प्रचार, विपणन और पर्यटन स्‍थल के विकास एवं प्रबंधन के क्षेत्रों में अनुभव का आदान-प्रदान।

8 दोनों देशों में देशाटन मेलों/प्रदर्शनियों में भाग लेना।

9 सुरक्षित, सम्‍मानजनक और सतत पर्यटन को बढ़ावा।