Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 46वें स्‍थापना दिवस पर बल के कर्मियों की बहादुरी को सलाम किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 46 वें स्‍थापना दिवस पर सीआईएसएफ के कर्मियों की बहादुरी को सलाम किया।

इस अवसर पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 46 वें स्‍थापना दिवस पर बल के कर्मियों का उनकी उस बहादुरी और कर्तव्‍य परायणता के लिए सम्‍मान करता हूं, जिसके साथ यह बल सालों से राष्‍ट्र की सेवा कर रहा है। पूरे देश की अनेक प्रमुख इकाइयों और संस्‍थाओं को सुरक्षा प्रदान कर रहा केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल राष्ट्र की प्रगति में अहम योगदान दे रहा है।