Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

असम राइफल्स और सशस्त्र पुलिस बलों में चिकित्सा अधिकारियों की सेवानिवृति आयु को बढ़ाने की मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आज यहां हुई बैठक में निम्नलिखित सशस्त्र पुलिस बलों में चिकित्सा अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अनुसार-

  1.  सशस्त्र पुलिस बलों तथा असम राइफल्स के जनरल ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी अब 60 के बजाय 65 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे।
  2. गृह मंत्रालय के अधीन सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स के स्पेशलिस्ट चिकित्सा अधिकारी भी अब 60 के बजाय 65 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे।

इससे विशेषज्ञ और जनरल ड्यूटी चिकित्सा अधिकारियों को ज्यादा समय तक सशस्त्र पुलिस बलों में बनाए रखने में मदद मिलेगी जिससे मरीजों की बेहतर देखभाल तथा मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण गतिविधियों के उचित संचालन के साथ ही सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वयन किया जा सकेगा।