Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री 2015 के बाद विकास का एजेंडा अपनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे


श्री मोदी कई देशों के नेताओं के साथ न्यूयार्क शहर में द्विपक्षीय बैठकें करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज 25 सितंबर को 2015 को 2015 के बाद विकास का एजेंडा अपनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र में महासचिव बान की मून से मुलाकात करेंगे।

श्री नरेंद्र मोदी विश्व बैंक के अध्यक्ष श्री जिम योंग किम से भी मिलेंगे।

दिन में प्रधानमंत्री अनेक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें करेंगे जिनमें जॉर्डन के शाह, भूटान के प्रधानमंत्री, श्रीलंका के राष्ट्रपति, स्वीडन के प्रधानमंत्री, मिस्र के राष्ट्रपति, सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री और साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ बैठक शामिल है।