Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भारतीय रक्षा लेखा सेवा की कैडर समीक्षा को मंत्रिमडल की मंजूरी


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में रक्षा मंत्रालय की भारतीय रक्षा लेखा सेवा की कैडर समीक्षा को मंजूरी दी गयी ।

इस समीक्षा से 23 नये पद सृजित होंगे, जिनमें एक पद शीर्ष वेतनमान का होगा जबकि छह उच्च वेतनमान, छह मध्यम वेतनमान तथा दस सामान्य वेतनमान के होंगे। इसमें उच्च प्रशासनिक स्तर के एक, एसटीएस स्तर के 12 और जेटीएस स्तर के 10 पद घटाने की व्यवस्था भी की कई है।

रक्षा लोक लेखा सेवा की कैडर समीक्षा कामकाज की जरूरतों , कैडर के संगठनात्मक ढांचे, तथा अधिकारियों की प्रोन्नति के अवसरों को ध्यान में रखते हुए की गई है।