Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

न्यूयॉर्क शहर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम – 25 सितंबर, 2015 को (दोपहर के भोजन से पहले)

न्यूयॉर्क शहर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम – 25 सितंबर, 2015 को (दोपहर के भोजन से पहले)

न्यूयॉर्क शहर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम – 25 सितंबर, 2015 को (दोपहर के भोजन से पहले)


प्रधानमंत्री ने वर्ष 2015 के बाद के विकास एजेंडे को अपनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन को संबोधित किया
प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की विकास पहल की रूपरेखा पेश की, ‘जलवायु न्याय’ के महत्व पर विशेष बल दिया
प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्व बैंक के अध्यक्ष से भेंट की
प्रधानमंत्री ने जॉर्डन के शाह, मिस्र के राष्ट्रपति और सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2015 के बाद के विकास एजेंडे को अपनाने के लिए आज संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की विकास पहल की रूपरेखा पेश की, जिनमें वित्तीय समावेश, व्यक्तिगत उद्यम और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ‘जलवायु न्याय’ की अवधारणा हमें प्राकृतिक आपदाओं से गरीबों का संरक्षण करने संबंधी अपने संकल्प को दर्शाने का मौका देती है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व बैंक के अध्यक्ष श्री जिम योंग किम से भेंट की, जिन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व की बदौलत भारत के प्रति विश्व के नजरिए में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। प्रधानमंत्री ने अक्षय ऊर्जा, गंगा की सफाई और शौचालयों के निर्माण जैसे क्षेत्रों में अपनी सरकार की प्रतिबद्धताओं का उल्लेख किया। इस दौरान विश्व बैंक की प्रशासनिक संरचना पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसमें भारत का पर्याप्त प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव श्री बान की मून से भेंट की। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार पर भी चर्चाएं हुईं। जलवायु परिवर्तन के विषय पर प्रधानमंत्री ने कहा कि फिलहाल विकसित एवं विकासशील देशों के बीच विश्वास में कमी देखने को मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महज उत्सर्जन में कमी करने के बजाय सकारात्मक लक्ष्यों पर ध्यान केन्द्रित किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने जॉर्डन के हैशेमाइट साम्राज्य के शाह अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन से भेंट की। इस दौरान आईएसआईएस की वजह से उत्पन्न खतरे और आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चाएं हुईं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से भेंट की। इस दौरान आतंकवाद और कट्टरता का मुकाबला करने के उपायों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री श्री केनी डेविस एंथनी से भी मुलाकात की।