पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा के सदस्यों के साथ मिलकर श्री एम. वेंकैया नायडू का सदन के सभापति के तौर पर स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य की शुरूआत 11 अगस्त के उस दिन को याद करते हुए की जिस दिन स्वतंत्रता संग्राम के युवा क्रांतिकारी श्री खुदीराम बोस को अंग्रेजो ने फांसी पर चढ़ा दिया था। उन्होंने कहा कि यह घटना हमें उन शहीदों का बलिदान याद कराती है, जो आजादी के लिए लड़े, और उस परिप्रेक्ष्य में हम सबका दायित्व कितना बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री वेंकैया नायडू पहले ऐसे उपराष्ट्रपति हैं जिन्होंने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया। श्री नायडू के पास काफी लंबा अनुभव है, और वह संसदीय प्रक्रियाओं की बारीकियों से भली-भांति परिचित हैं।
श्री वेंकैया नायडू से अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री नायडू ग्रामीण क्षेत्रों, गरीबों एवं किसानों की जरूरतों को लेकर हमेशा संवेदनशील रहे हैं। इन मुद्दों पर उनकी जानकारी अत्यधिक मूल्यवान है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत में शीर्ष संवैधानिक पदों पर ऐसे लोग बैठे हैं जिनकी पृष्ठभूमि सामान्य परिवार और ग्रामीण परिवेश वाली है, यह भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता और भारतीय संविधान की ताकत को दर्शाता है।
I congratulate Shri @MVenkaiahNaidu on being sworn in as India’s Vice President.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 11, 2017
Sharing my remarks in the Rajya Sabha, welcoming Vice President Shri @MVenkaiahNaidu. https://t.co/pkNkf9GeFi
— Narendra Modi (@narendramodi) August 11, 2017