पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और अर्मेनिया के बीच आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर आधारित सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाने को अपनी मंजूरी दे दी है।
इस सहमति पत्र से आपदा की सिथति में दोनों देशों के लोगों की सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग करना और योगदान बढ़ाना शामिल है। इसके परिणामस्वरूप आपदा प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में विवरण का आदान-प्रदान हो सकेगा, जो पारस्परिक हितों से जुड़ा है।
इसके अलावा, इस सहमति पत्र में एक ऐसी प्रणाली लागू करने पर जोर दिया गया है ताकि भारत और अर्मेनिया दोनों को अन्य देशों की आपदा प्रबंधन प्रणालियों से लाभ प्राप्त होगा और तैयारी, प्रत्युत्तर और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।