Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने 1918 में हाईफा को स्वतंत्र कराने में अपनी जान न्यौछावर करने वाले भारतीय सैनिकों को सलाम किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 1918 में हाईफा को स्‍वतंत्र कराने में अपनी जान न्‍योछावर करने वाले भारतीय सैनिकों को सलाम किया है। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा:-

‘हाईफा दिवस के अवसर पर 1918 में हाईफा को स्‍वतंत्र कराने में अपनी जान न्‍यौछावर करने वाले बहादुर भारतीय सैनिकों को मेरा सलाम।

जुलाई में हाईफा का दौरा कर वहां व्‍यक्तिगत रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करने पर मुझे संतोष हुआ।